Share Market Rally: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े सैन्य हमले को टालने का ऐलान किया तो मार्केट में रौनक छा गई। कच्चे तेल की नरमी से इसे और सपोर्ट मिला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 800 प्वाइंट्स से ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 24500 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी की बढ़त है। मार्केट पर आज ट्रेडिंग की टाइमिंग 10 मिनट बढ़ाने का भी असर दिख रहा है। आज से सेबी के नए ट्रेडिंग फ्रेमवर्क के तहत F&O ट्रेडिंग का समय 10 मिनट बढ़कर 03:40 PM तक हो गया और स्टॉक्स के मामले में बात करें तो जिन स्टॉक्स की एफएंडओ होती है, सिर्फ उनका लेन-देन 03:40 तक हो सकेगा। सुबह वाली टाइमिंग पहले की ही तरह रहेगी।
सेक्टरवाइज मेटल और ऑटो सेक्टर से मार्केट को सबसे अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी की बढ़त है तो निफ्टी ऑटो में 1% का उछाल। ओवरऑल शुरुआती कारोबार में ही आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:22 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 461.30 प्वाइंट्स यानी 0.59% के उछाल के साथ 78,555.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 143.75 प्वाइंट्स यानी 0.59% की बढ़त के साथ 24,527/35 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 800.46 प्वाइंट्स उछलकर 78,895.10 और निफ्टी 192.85 प्वाइंट्स चढ़कर 24,576.45 तक पहुंच गया था।
₹2.46 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 31 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,87,42,524.92 करोड़ था। आज यानी 1 अगस्त 2026 को यह बढ़कर ₹4,89,88,603.65 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज मार्केट खुलते ही ₹2,46,078.73 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 27 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें फिलहाल 27 स्टॉक्स ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी इंडिगो, बजाज फाइनेंस और आईटीसी में है। वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स पर अभी सिर्फ सन फार्मा, मारुति और भारती एयरटेल में गिरावट दिख रही है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 3060 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2118 शेयर आज मजबूत दिख रहे हैं तो 715 में गिरावट रही जबकि 227 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 82 शेयर एक साल के हाई और 19 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 97 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 69 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।