Get App

सेंसेक्स में 1030 अंकों की बंपर तेजी, निवेशकों की एक दिन में 3.42 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 1030 अंक की उछाल आई। वहीं निफ्टी 300 अंक बढ़कर 17,350 के पार पहुंच गया। सबसे अधिक उछाल आईटी, टेक और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिला। इस चौरतफा तेजी के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को 3.42 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 8:12 PM
सेंसेक्स में 1030 अंकों की बंपर तेजी, निवेशकों की एक दिन में 3.42 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 258.13 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: मजबूत ग्लोबल संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे भारी वेटेज वाले शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज यानी शुक्रवार 31 मार्च को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 1030 अंक की उछाल आई। वहीं निफ्टी 300 अंक बढ़कर 17,350 के पार पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही और बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.96% और 1.35% की तेजी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक उछाल आईटी, टेक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और टेलीकम्युनिकेशंस शेयरों में देखने को मिला। बाजार में इस चौरतफा तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति एक दिन में करीब 3.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 1,031.43 अंक या 1.78% की बढ़त के साथ 58,991.52 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 279.05 अंक या 1.63% की तेजी के साथ 17,359.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के एक दिन में 3.42 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 29 मार्च को बढ़कर 258.13 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 28 मार्च को 254.71 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.42 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें