Sensex-Nifty Closes Green: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद ने दुनिया भर के बाजारों में जोश भर दिया और घरेलू मार्केट में भी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स में 1100 प्वाइंट्स का उछाल आया तो निफ्टी भी 24 हजार के पार पहुंच गया। कच्चे तेल के 5% से अधिक फिसलकर $100 के नीचे आने से मार्केट में शानदार रौनक दिखी। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी खरीदारी दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
