Get App

1% की बड़ी गिरावट से उबरते हुए Sensex ग्रीन, लेकिन डूबे निवेशकों के डेढ़ लाख करोड़ रुपये, इस सेक्टर से मिला सपोर्ट

Sensex-Nifty closes flat: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 1% से अधिक की तेज गिरावट से उबरते हुए सेसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगभग फ्लैट बंद हुए। कुछ सेक्टर्स ने मार्केट पर अधिक दबाव बनाया तो एक सेक्टर ने मार्केट को उबारने की भरपूर कोशिश की। इस रस्साकसी में निवेशकों की दौलत आज डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। चेक करें कि किन सेक्टर ने आज मार्केट पर अधिक दबाव बनाया और किसने संभालने की कोशिश की

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 18, 2026 पर 4:17 PM
1% की बड़ी गिरावट से उबरते हुए Sensex ग्रीन, लेकिन डूबे निवेशकों के डेढ़ लाख करोड़ रुपये, इस सेक्टर से मिला सपोर्ट
Sensex-Nifty Closes Green सेंसेक्स और निफ्टी आज लगभग फ्लैट बंद हुए।

Sensex-Nifty Closes Flat: शुरुआती कारोबार में 1% से अधिक की तेज गिरावट से उबरते हुए घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आखिरकार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल के उबाल और रुपये के फिसलकर रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसलने के चलते मार्केट पर दबाव बना लेकिन वैल्यू बाइंग के चलते निचले स्तर से मार्केट ने अच्छी रिकवरी की। सेंसेक्स ने आज इंट्रा-डे में 1000 अंकों से अधिक की गिरावट से उबरते हुए इंट्रा-डे के निचले स्तर से 1100 अंकों से अधिक रिकवरी की तो निफ्टी भी 23350 के नीचे फिसलने के बाद रिकवर होकर 23700 के काफी करीब पहुंच गया।

ब्रोडर लेवल पर बात करें तो आज मि़डकैप स्टॉक्स में निचले स्तर पर अच्छी रिकवरी हुई और निफ्टी मिडकैप 100 मामूली गिरावट के साथ बंद होने में सफल रहा। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 में अच्छी रिकवरी नहीं हो पाई और यह 1% से अधिक फिसलकर बंद हुआ। सेक्टरवाइज आज निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक डेढ़-डेढ़ फीसदी तो निफ्टी मेटल 1% से अधिक कमजोर हुआ लेकिन दूसरी तरफ निफ्टी आईटी ने शुरुआती हल्की बढ़त को और बढ़ाते हुए करीब 3% की मजबूती हासिल की और दिन के आखिरी में ढाई फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी फार्मा रेड से ग्रीन हुआ और आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ।

मार्केट की रस्साकसी में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 77.05 प्वाइंट्स यानी 0.10% की बढ़त के साथ 75,315.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.45 प्वाइंट्स यानी 0.03% के मामूली उछाल के साथ 23,649.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1057.73 प्वाइंट्स गिरकर 74,180.26 तक आया था जिससे यह 1286.34 प्वाइंट्स रिकवर होकर 75,466.60 तक पहुंच गया था तो निफ्टी 50 भी 326.40 प्वाइंट्स फिसलकर 23,317.10 तक आ गया था जिससे यह 378.55 प्वाइंट्स रिकवर होकर 23,695.65 तक पहुंच गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹1.63 लाख करोड़ की गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें