Get App

PSU Banks ने खींच लिया Sensex को नीचे, Nifty लाल बंद, ₹3 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty Closes flat: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त गंवाते हुए लगभग फ्लैट बंद हुए। मार्केट पर आज पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर ने काफी दबाव बनाया जिससे दो अहम सेक्टर की तेजी नाकाम साबित हो गई। ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 4:08 PM
PSU Banks ने खींच लिया Sensex को नीचे, Nifty लाल बंद, ₹3 लाख करोड़ स्वाहा
Sensex-Nifty closes flat: दिन भर की उठा-पटक के बाद दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes flat: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने, कच्चे तेल में उबाल, मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों ने आज घरेलू स्टॉक मार्केट में अधिकतर रौनक खत्म कर दी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त गंवाते हुए लगभग फ्लैट बंद हुए। वहीं ब्रोडर लेवल पर शुरुआती कारोबार में ही दबाव दिखा जोकि कारोबार आगे बढ़ने पर और बढ़ता दिया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज बात करें तो एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। निफ्टी एफएमसीजी 1% से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि निफ्टी पीएसयू बैंक की करीब डेढ़ फीसदी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स की डेढ़ फीसदी से अधिक की कमजोरी और निफ्टी आईटी में 1% की गिरावट ने मार्केट को तोड़ दिया। निफ्टी फार्मा भी आधा फीसदी कमजोर हुआ।

इस रस्साकसी में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। आज सेंसेक्स (Sensex) 64.42 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 73,983.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.15 प्वाइंट्स यानी 0.12% की गिरावट के साथ 23,214.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 694.25 प्वाइंट्स चढ़कर 74,613.01 तक पहुंचा था जिससे यह 715.44 प्वाइंट्स फिसलकर 73,897.57 तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 183.25 प्वाइंट्स चढ़कर 23,425.35 तक पहुंच गया था जिससे इंट्रा-डे में यह 240.75 प्वाइंट्स गिरकर 23,184.60 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत को ₹3.47 लाख करोड़ का झटका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें