एक्सपायरी पर Sesnex फ्लैट बंद, Nifty ने गंवाई पूरी बढ़त, निवेशकों की दौलत में मामूली इजाफा

Sensex-Nifty closes flat: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट में शुरुआती कारोबार में अच्छी रौनक दिखी लेकिन ऊपरी स्तर से फिसलकर सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट ने बढ़त गंवा दी। ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज हल्का इजाफा हुआ। चेक करें आज मार्केट की ओवरऑल स्थिति

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 4:08 PM
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए।

Sensex-Nifty closes flat: शुरुआती बढ़त गंवाते हुए घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 फ्लैट बंद हुए। डॉलर इंडेक्स में नरमी से मार्केट को जो सपोर्ट मिला था, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की बढ़ती आंच में पिघल गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट ने बढ़त गंवा दी। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 रेड जोन में बंद हुए।

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की लेकिन ऊपर स्तर पर मुनाफावसूली के चलते निफ्टी आईटी की 1% से अधिक की बढ़त हल्की हुई और यह आधे फीसदी से थोड़ी अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी करीब 1% कमजोर हुआ तो निफ्टी ऑटो में करीब आधे फीसदी की मजबूती आई। बैंकिंग शेयरों में भी दबाव दिखा और पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी आधे फीसदी से थोड़ी ही कम कमजोरी के साथ बंद हुए। इस माहौल में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 हजार करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में महज ₹3 हजार करोड़ की तेजी आई है।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 1.44 प्वाइंट्स की हल्की फिसलन के साथ 77,186.87 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 5.75 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 24,072.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 394.26 प्वाइंट्स उछलकर 77,579.69 और निफ्टी 108.00 प्वाइंट्स चढ़कर 24,186.50 तक पहुंचा था। ऊपरी लेवल से टूटकर सेंसेक्स 77,086.42 और निफ्टी 24,050.00 तक आ गया था।


₹3 हजार करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 15 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,80,58,190.64 करोड़ था। आज यानी 16 जुलाई 2026 को यह बढ़कर ₹4,80,61,231.19 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,040.55 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 15 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 15 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंडिगो, एचसीएलटेक, और बजाज फाइनेंस में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज जोमैटो की एटर्नल, बीईएल, और बजाज फिनसर्व में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 11

121 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4441 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2012 शेयर आज मजबूत हुए तो 2224 में गिरावट रही जबकि 205 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 121 शेयर एक साल के हाई और 81 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 7 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 12

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।