Sensex-Nifty Closes Green: रुपये की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के चलते शुरुआती कारोबार में ही आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। हालांकि वैल्यू बाइंग के दम पर निचले स्तर से इनमें जोरदार रिकवरी आई और ये ग्रीन जोन में बंद हुए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो दूसरी तरफ निफ्टी फिसलकर 23400 के नीचे आ गया था जिससे रिकवर होकर सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स चढ़ गया और निफ्टी उछलकर 23700 के काफी करीब पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी की रौनक लौटी। शुरुआती कारोबार में करीब 1-1% की गिरावट से उबरते हुए निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी ऑटो ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिशें की और 1% की शुरुआती गिरावट से उबरते हुए यह आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि दूसरी तरफ शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए निफ्टी आईटी में करीब आधे फीसदी की गिरावट आई तो निफ्टी एफएमसीजी आधा फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक भी 1% से अधिक की गिरावट से उबरते हुए करीब आधा फीसदी चढ़ गया तो निफ्टी रियल्टी भी रेड से ग्रीन में आ गया और आधा फीसदी मजबूत हुआ।
मार्केट की इस रस्साकसी में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 117.54 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 75,318.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.00 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,659.00 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 671.44 प्वाइंट्स टूटकर 74,529.41 तक आ गया था जिससे 876.77 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 75,406.18 तक पहुंच गया तो निफ्टी 50 भी 220.70 प्वाइंट्स गिरकर 23,397.30 तक आ गया था जिससे यह 203.60 प्वाइंट्स रिकवर होकर 23,690.90 तक चढ़ गया।
निवेशकों की दौलत में ₹2.12 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,59,05,366.56 करोड़ था। आज यानी 20 मई 2026 को मार्केट में मार्केट की उठा-पटक में यह ₹4,61,18,154.93 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,12,788.37 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 15 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 15 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट आज बीईएल, टेक महिंद्रा और जोमैटो की एटर्नल में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 4310 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2120 शेयर मजबूत हुए तो 1981 में गिरावट रही जबकि 209 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 91 शेयर एक साल के हाई और 40 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 16 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।