Sensex-Nifty Closes Green: लगातार चार दिनों में करीब 4% की गिरावट के बाद एक कारोबारी दिन पहले मार्केट ने संभलने की कोशिश की और आज फिर मार्केट में रौनक दिखी। वैल्यू बाइंग के दम पर शुरुआती उठा-पटक से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक उछल पड़े। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23750 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 में 1% से अधिक तेजी आई तो दूसरी तरफ स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली का हल्का दबाव दिखा लेकिन इसके निफ्टी इंडेक्स निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट मामूली रही।
सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स यानी निफ्टी आईटी 2% से अधिक टूट गया लेकिन दूसरी तरफ शुरुआती 1% से अधिक गिरावट से उबरते हुए निफ्टी रियल्टी ग्रीन हो गया और आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही निफ्टी मेटल में करीब 2% और निफ्टी फार्मा में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी आई।
ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ₹5 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ₹5 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 789.74 प्वाइंट्स यानी 1.06% की बढ़त के साथ 75,398.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 277.00 प्वाइंट्स यानी 1.18% के उछाल के साथ 23,689.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1072.90 प्वाइंट्स उछलकर 75,681.88 और निफ्टी 50 भी 364.60 प्वाइंट्स उछलकर 23,777.20 पर पहुंच गया था।
निवेशकों की दौलत में ₹4.85 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 13 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,58,06,213.042 करोड़ था। आज यानी 14 मई 2026 को मार्केट में मार्केट की उठा-पटक में यह ₹4,62,91,308.52 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज का कारोबार समाप्त होने पर ₹4,85,095.478 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 23 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 23 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज भारती एयरटेल, जोमैटो की एटर्नल और एचडीएफसी बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
114 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4373 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2107 शेयर मजबूत हुए तो 2076 में गिरावट रही जबकि 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 114 शेयर एक साल के हाई और 53 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।