Share Market Crash: Sensex में 1300 अंकों की गिरावट, इन सेक्टर्स की गिरावट पर ₹5 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty Closes Deep Red: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। दो अहम सेक्टर किसी तरह ग्रीन होने में सफल रहे लेकिन बाकी सेक्टर्स मार्केट को दबाए रखने में कामयाब रहे। इस माहौल में निवेशकों की दौलत में आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई। चेक करें कि किन सेक्टर में खरीदारी का हल्का रुझान दिखा और ओवरऑल मार्केट की स्थिति कैसी रही

अपडेटेड May 11, 2026 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Sensex-Nifty Closes Deep Red: इंट्रा-डे में आज निफ्टी 377.05 प्वाइंट्स टूटकर 23,799.10 और सेंसेक्स 1370.79 प्वाइंट्स फिसलकर 75,957.40 तक आ गया था।

Sensex-Nifty Closes Deep Red: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकराया तो कच्चे तेल के भाव उबल पड़े। कच्चे तेल के उबाल ने रुपये की कमजोरी के साथ मिलकर भारतीय स्टॉक मार्केट को बुरी तहत तोड़ दिया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ फीसदी टूट गए। सेंसेक्स तो 1370 प्वाइंट्स टूटकर 75950 के करीब आ गया तो निफ्टी भी 375 प्वाइंट्स से अधिक फिसलकर 23800 के नीचे आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आज अच्छा दबाव दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% से अधिक की गिरावट आई।

सेक्टरवाइज बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में हर अहम सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल था लेकिन कुछ सेक्टर्स ने वापसी की। निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा ग्रीन जोन में बंद हुए। निफ्टी रियल्टी 3% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी पीएसयू बैंक में ढाई फीसदी से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी मेटल करीब करीब 1% कमजोर हुआ। बिकवाली के इस माहौल में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹5 लाख करोड़ की गिरावट आई है।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 1312.91 प्वाइंट्स यानी 1.70% की गिरावट के साथ 76,015.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 360.30 प्वाइंट्स यानी 1.49% की फिसलन के साथ 23,815.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज निफ्टी 377.05 प्वाइंट्स टूटकर 23,799.10 और सेंसेक्स 1370.79 प्वाइंट्स फिसलकर 75,957.40 तक आ गया था।


निवेशकों की दौलत में ₹5.67 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 8 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,73,10,919.395 करोड़ था। आज यानी 11 मई 2026 को मार्केट की हाहाकार में यह ₹4,67,43,027.64 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹5,67,891.755 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 6 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 6 ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक तेजी सन फार्मा और एचयूएल में रही। वहीं दूसरी तरफ टाइटन, इंडिगो और एसबीआई में आज सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 7

198 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4538 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1457 शेयर मजबूत हुए तो 2892 में गिरावट रही जबकि 189 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 198 शेयर एक साल के हाई और 27 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 15 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 9

इन तीन वजहों से आज मार्केट धड़ाम

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।