Share Market Crashed: 10 सेकंड में ₹4.42 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप के टैरिफ से मचा हाहाकार

Sensex-Nifty Crashed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ने भारतीय सामानों पर टैरिफ लगाया तो भारतीय मार्केट में हड़कंप मच गया। इसके चलते आज 31 जुलाई को मार्केट खुलते ही निवेशकों के 4 लाख करोड़ से अधिक डूब गए। ट्रंप ने जो टैरिफ और पेनल्टी लगाया है, वह 1 अगस्त से प्रभावी होगा। हालांकि पेनल्टी की दर का खुलासा अभी नहीं हुआ है

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement

Sensex-Nifty Big Down: भारतीय सामानों पर अमेरिका ने 25% टैरिफ और पेनल्टी लगाने का ऐलान किया तो स्टॉक मार्केट में हाहाकार मच गया। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो इस हाहाकार में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.42 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹4.42 लाख करोड़ घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 570.00 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 80911.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 173.15 प्वाइंट्स यानी 0.70% की गिरावट के साथ 24681.90 पर है।

आज निफ्टी के इंडेक्सेज के साथ-साथ स्टॉक्स के भी मंथली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी है तो मार्केट में इसके चलते तेज उथल-पुथल दिखने के आसार पहले से ही थे लेकिन ट्रंप के टैरिफ ने बिकवाली का दबाव बढ़ा दिया। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 143.91 प्वाइंट्स यानी 0.18% की बढ़त के साथ 81,481.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.95 प्वाइंट्स यानी 0.18% के उछाल के साथ 24,855.05 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में ₹4.42 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 जुलाई 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,52,29,316.83 करोड़ था। आज यानी 31 जुलाई 2025 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,47,86,456.87 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,42,859.96 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 5 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 5 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एटर्नल, पावरग्रिड और टाटा स्टील में है। वहीं दूसरी तरफ एयरटेल में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

25 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2446 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 490 शेयर ही मजबूत दिख रहे हैं तो 1823 में गिरावट का रुझान है और 133 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 25 शेयर एक साल के हाई और 34 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 57 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 45 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Trump Tariff: ट्रंप को भारत से चाहिए ये चार चीजें, कुछ तो मिल चुकी पहले ही

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।