Get App

Sensex-Nifty की ग्रीन शुरुआत, लेकिन इन शेयरों की बिकवाली पर डूबे ₹52.2 हजार करोड़

Sensex-Nifty starts flat: अधिकतर वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी दिख रही है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 52.2 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 52.2 हजार करोड़ रुपये घट गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 9:30 AM
Sensex-Nifty की ग्रीन शुरुआत, लेकिन इन शेयरों की बिकवाली पर डूबे ₹52.2 हजार करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,956.03 और निफ्टी 24,139.00 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty starts flat: अधिकतर वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी दिख रही है। सेक्टरवाइज बात करें तो ऑटो, पीएसयू बैंक और आईटी शेयर मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन रियल्टी, प्राइवेट बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। ओवरऑल बात करें तो इस रस्साकशी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 52.2 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 52.2 हजार करोड़ रुपये घट गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट का अदाणी ग्रुप के शेयरों पर झटके की बात करें तो मामूली उठा-पटक दिख रही है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 107.33 प्वाइंट्स यानी 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 79,063.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.30 प्वाइंट्स यानी 0.14 फीसदी के उछाल के साथ 24,172.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,956.03 और निफ्टी 24,139.00 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 52.2 हजार करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 13 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,45,30,265.42 करोड़ रुपये था। आज यानी 14 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,45,82,529.81 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 52,264.39 करोड़ रुपये घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें