सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर बंद, ये चार स्टॉक्स कम समय में देंगे दमदार मुनाफा

Muthoot Finance के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1773 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Muthoot Finance के शेयर में 1825 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1749 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 5:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nesco पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 931 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज शेयर बाजार ने एक बार फिर से नये माइलस्टोन छुए। सेंसेक्स, निफ्टी, निफ्टी बैंक नए शिखर पर बंद हुए। सेंसेक्स पहली बार 78 हजार के पार पहुंचा। निफ्टी बैंक 902 प्वाइंट चढ़कर 52 हजार 606 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 183 प्वाइंट चढ़कर 23,721 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में खरीदारी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक महिंद्रा, मुथूट फाइनेंस, जेके सीमेंट और नेस्को के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    JM Financial Services की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Tech Mahindra

    JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि टेक महिंद्रा के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल 25 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 40 से 50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Muthoot Finance Future


    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से मुथूट फाइनेंस के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1825 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1749 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1773 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः JK Cement

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में जेके सीमेंट पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 4321 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4270 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 4425 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Nesco

    Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज नेस्को के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 931 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर इसमें अच्छा टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।