Sensex-Nifty Fall: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति और ईरान के बीच चल रही तनातनी में घरेलू स्टॉक मार्केट की शुरुआती रौनक गायब हो गई। निवेशकों की घबराहट में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती तेजी को बरकरार रख नहीं पाए और धड़ाम हो गए। पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फार्मा और ऑयल एंड गैस ने दबाव बनाया हुआ है जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक टूट गए। पीएसयू बैंक का निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक ऊपर है तो मेटल और ऑटो सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में भी आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी है। मिडकैप स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान तो है लेकिन स्मॉलकैप शेयर बिकवाली के दबाव में हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹85 हजार करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत इस उठा-पटक में ₹85 हजार करोड़ कम हो गई है।
