Stock Market Opening Bell: दुनिया के अधिकतर मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी शानदार रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1-1 फीसदी की तेजी है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं और ऑयल एंड गैस, मेटल और ऑटो के इंडेक्स में 1-1 फीसदी से अधिक तेजी है तो निफ्टी आईटी में 2 फीसदी की। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.40 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 4.40 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
