Sensex में 622 अंकों की तेजी, इंट्रा-डे में Nifty पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर, निवेशकों पर बरसे ₹1.18 लाख करोड़

Sensex-Nifty@Record High: आज स्टॉक मार्केट में जोरदार तेजी रही। आईटी और मीडिया शेयरों के सपोर्ट पर निवेशकों ने जमकर पैसे कमाए। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो सेंसेक्स इंट्रा-डे में 80900 के करीब और निफ्टी भी 24600 के करीब पहुंच गया था। हालांकि फिर दिन के आखिरी घंटे में मुनाफावसूली के चलते बिकवाली के चलते इनमें थोड़ी नरमी आई

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 7:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 622.00 प्वाइंट्स यानी 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 80,519.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 186.20 प्वाइंट्स यानी 0.77 फीसदी के उछाल के साथ 24,502.15 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty@Record High: आईटी शेयरों के तगड़े सपोर्ट पर आज मार्केट में जोरदार तेजी रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज इंट्रा-डे में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। सेंसेक्स 80900 के करीब और निफ्टी भी 24600 के करीब पहुंच गया था। हालांकि फिर दिन के आखिरी घंटे में मुनाफावसूली के चलते इनमें थोड़ी नरमी आई। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप शेयरों में बिकवाली दिखी और स्मॉलकैप में मामूली तेजी दिखी। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 4 फीसदी से अधिक उछलकर बंद हुआ। निफ्टी मीडिया में भी 2 फीसदी से अधिक तेजी रही लेकिन बाकी में आधे फीसदी से कम उतार-चढ़ाव रहा। इन सबके चलते आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 622.00 प्वाइंट्स यानी 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 80,519.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 186.20 प्वाइंट्स यानी 0.77 फीसदी के उछाल के साथ 24,502.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 80,893.51 और निफ्टी 24,592.20 के हाई तक पहुंचा था।

निवेशकों की दौलत में 1.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा


एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 अप्रैल 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,51,20,853.89 करोड़ रुपये था। आज यानी 12 अप्रैल 2024 को दिन भर का कारोबार खत्म होने पर यह 4,52,38,877.00 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज 1,18,023.11 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 20 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल में रही। वहीं दूसरी तरफ मारुति, एशियन पेंट और कोटक बैंक में सबसे तेज गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1

285 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4036 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1687 शेयर मजबूत हुए तो 2248 में गिरावट आई लेकिन 101 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 285 शेयर एक साल के हाई और 21 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 5 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 4 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 2

TCS के शानदार नतीजे ने भरी मार्केट में चाबी, Nifty IT में 5% का तगड़ा उछाल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।