Get App

Sensex में 500 अंकों से अधिक फिसलन, इन वजहों से 5 सेकंड में ही ₹2 लाख करोड़ स्वाहा, इस सेक्टर से सबसे अधिक दबाव

Sensex-Nifty Slide: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट में मिला-जुला माहौल है। एक सेक्टर मार्केट को तेजी से ऊपर ले जाने की कोशिश में है तो एक दूसरे सेक्टर ने मार्केट को नीचे पटक दिया। इस रस्साकसी में मार्केट खुलते ही निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई। चेक करें कि किन वजहों से आज मार्केट में दबाव है और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 9:33 AM
Sensex में 500 अंकों से अधिक फिसलन, इन वजहों से 5 सेकंड में ही ₹2 लाख करोड़ स्वाहा, इस सेक्टर से सबसे अधिक दबाव
एक कारोबारी दिन पहले 08 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 2946.32 प्वाइंट्स यानी 3.95% के उछाल के साथ 77,562.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 873.70 प्वाइंट्स यानी 3.78% की बढ़त के साथ 23,997.35 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Big Fall:  ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर अनिश्चितता ने एक बार दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली का माहौल बना दिया। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया तो कच्चा तेल फिर उबल पड़ा जिससे घबराहट में अधिकतर एशियाई बाजार भी लुढ़क गए। घरेलू मार्केट में बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी लाल हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में हल्की-फुल्की खरीदारी हो रही है लेकिन सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी सेक्टर ने मार्केट पर भारी दबाव बनाया है जिसका निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक टूट गया है तो मेटल शेयरों के निफ्टी इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है।

इस मिले-जुले रुझान में ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत इस शानदार रौनक में ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 09:16 पर 561.49 प्वाइंट्स यानी 0.72% की गिरावट के साथ 77,001.41 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 161.30 प्वाइंट्स यानी 0.67% की फिसलन के साथ 23,836.05 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹2.24 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 08 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,45,51,401.85 करोड़ था। आज यानी 09 अप्रैल 2026 को बिकवाली के माहौल में यह ₹4,43,27,286.13 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि मार्केट खुलते ही निवेशकों की पूंजी ₹2,24,115.72 करोड़ घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें