निचले स्तर से Sensex-Nifty में जोरदार रिकवरी, निवेशकों पर बरसे ₹7.27 लाख करोड़, इन शेयरों ने दिखाया दम

Sensex-Nifty Recovers: दो कारोबारी दिनों में दुनिया भर में खूब बिकवाली हुई और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी करीब 4 फीसदी तक टूट गए। हालांकि इस ताबड़तोड़ बिकवाली के बाद अब आज राहत दिख रही है क्योंकि निचले स्तर पर खरीदारी ने मार्केट को सपोर्ट दिया। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,759.40 और निफ्टी 24,055.60 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Recovers: दो कारोबारी दिनों में दुनिया भर में खूब बिकवाली हुई और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी करीब 4 फीसदी तक टूट गए। हालांकि इस ताबड़तोड़ बिकवाली के बाद अब आज राहत दिख रही है क्योंकि निचले स्तर पर खरीदारी ने मार्केट को सपोर्ट दिया। अधिकतर एशियाई मार्केट से ग्रीन संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी हरियाली है। सेंसेक्स 70700 और निफ्टी 24300 के पार पहुंच गया। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं और ऑटो, मेटल और रियल्टी के इंडेक्स में 2-2 फीसदी से अधिक उछाल है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तगड़ी खरीदारी हो रही है।

ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 7.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 949.99 प्वाइंट्स यानी 1.21 फीसदी के उछाल के साथ 79,709.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 276.40 प्वाइंट्स यानी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 24,332.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,759.40 और निफ्टी 24,055.60 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 7.27 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 5 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,41,84,150.03 करोड़ रुपये था। आज यानी 6 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,49,11,923.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 7,27,773.22 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के सभी शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सभी ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और एनटीपीसी में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 7

88 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2711 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2046 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 529 में गिरावट का रुझान है और 136 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 88 शेयर एक साल के हाई और 10 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 97 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 49 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।