सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा चढ़कर नए हाई पर पहुंचे, जानिए बाजार में तेजी की क्या रही वजह

फेडरल रिजर्व की ओर से जल्द रेट्स में कटौती नहीं करने और FDI बढ़ने से मार्केट में हुई जोरदार खरीदारी

अपडेटेड Aug 31, 2021 पर 8:27 AM
Story continues below Advertisement

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच जोरदार खरीदारी होने से स्टॉक मार्केट सोमवार को इंट्रा डे में नए हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। सेंसेक्स ने 56,734.29 और निफ्टी ने 16,881.35 पॉइंट के साथ नए हाई लेवल बनाए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के रेट्स जल्द नहीं बढ़ाने के संकेत से मार्केट का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है।

भारती एयरटेल मेगा राइट्स इश्यू लॉन्च करेगी, क्या अब आपको शेयर खरीदने चाहिए?

Geojit Financial Services के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार ने कहा, "फेडरल रिजर्व से इस वर्ष एसेट्स की खरीद को घटाने की शुरुआत करने का संकेत मिला है लेकिन रेट्स जल्द नहीं बढ़ने से लिक्विडिटी की कमी नहीं होगी।"

एशियन के अधिकतर स्टॉक मार्केट्स में तेजी का रुख था। निक्केई, हैंग सेंग और कोस्पी बढ़कर कारोबार कर रहे थे।

देश में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI) में अप्रैल-जून के दौरान दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है और यह 17.57 अरब डॉलर पर रहा। 


CapitalVia Global Research के रिसर्च हेड, गौरव गर्ग ने कहा, "स्टॉक मार्केट ने सप्ताह की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ की है और नए हाई बनाए हैं। फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट बढ़ने से ट्रेडर्स उत्साहित हैं।"

डॉलर की तुलना में रुपये में आई मजबूती भी सेंटीमेंट को बेहतर करने का एक कारण है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए इमिडिएट सपोर्ट 16,600 और 16,500 के करीब है। इसके 17,000 के लेवल तक पहुंचने की संभावना है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।