Get App

एक्सपायरी को Sensex फ्लैट बंद, Nifty में मामूली गिरावट, दो सेक्टर्स ने बरसाए निवेशकों पर ढाई लाख करोड़ रुपये

Sensex-Nifty Closes Red: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज 27 मई को सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए। दो सेक्टर ने मार्केट पर तेज दबाव बनाया तो दो अहम सेक्टर्स ने मार्केट को ऊपर लाने की जोरदार कोशिश की और इस तनातनी में निवेशकों की दौलत करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 27, 2026 पर 4:11 PM
एक्सपायरी को Sensex फ्लैट बंद, Nifty में मामूली गिरावट, दो सेक्टर्स ने बरसाए निवेशकों पर ढाई लाख करोड़ रुपये
Sensex-Nifty Closes Flat: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए।

Sensex-Nifty Closes Flat: लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर खरीदारी का रुझान दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए। वहीं सेक्टरवाइज बात करें तो मेटल और ऑटो सेक्टर्स ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि प्राइवेट बैंक और आईटी सेक्टर ने दबाव बनाया लेकिन इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से कम ही गिरावट रही। इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 141.90 प्वाइंट्स यानी 0.19% की गिरावट के साथ 75,867.80 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.55 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली फिसलन के साथ 23,907.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 76,224.68 के हाई तक पहुंचने के बाद टूटकर 75,748.21 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 23,983.20 के हाई से गिरकर 23,858.25 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹2.72 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 26 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,11,017.193 करोड़ था। आज यानी 26 मई 2026 को मार्केट में यह ₹4,70,83,586.71 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,72,569.517 करोड़ बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें