Sensex-Nifty closes red: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच घरेलू मार्केट में आज हाहाकार मच गया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 995 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी गिरकर 22550 के करीब आ गया। दोनों ने निचले स्तर से तेज रिकवरी की और निफ्टी तो एक बार ग्रीन हो गया और सेंसेक्स थोड़ा ही दूर रह गया लेकिन फिर दबाव में ये लाल बंद हुए। वहीं ब्रोडर लेवल पर टिकाऊ रौनक लौटी। निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 1% से अधिक मजबूत हुआ और निफ्टी मिडकैप 100 में भी अच्छी बढ़त आई। इस मिले-जुले माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹12 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹12 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।
सेक्टरवाइज आज आईटी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 2% कमजोर हुआ। हालांकि फार्मा और ऑटो सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की, जिनके निफ्टी इंडेक्स आज 1-1% से अधिक मजबूत हुए हैं।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 352.64 प्वाइंट्स यानी 0.48% की गिरावट के साथ 73,246.03 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 50.90 प्वाइंट्स यानी 0.22% की फिसलन के साथ 22,698.85 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 995.10 प्वाइंट्स टूटकर 72,603.57 और निफ्टी 252.05 प्वाइंट्स गिरकर 22,497.70 तक आ गया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 995.10 प्वाइंट्स टूटकर 72,603.57 तक आया था जिससे यह 921.87 प्वाइंट्स रिकवर होकर 73,525.44 तक पहुंचा और निफ्टी भी पहले 252.05 प्वाइंट्स गिरकर 22,497.70 तक आ गया, जिससे यह 280.35 प्वाइंट्स रिकवर होकर 22,778.05 तक पहुंचा।
₹12.0्4 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,58,303.18 करोड़ था। आज यानी 28 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,72,62,862.46 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹12,04,559.28 करोड़ का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 9 मजबूत हुए। सबसे अधिक बढ़त आज एलएंडटी, ट्रेंट और एसबीआई में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 4555 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2245 शेयर आज मजबूत हुए तो 2079 में गिरावट रही जबकि 231 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 81 शेयर एक साल के हाई और 222 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 40 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।