Sensex-Nifty closes red: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच घरेलू मार्केट में आज हाहाकार मच गया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 995 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी गिरकर 22550 के करीब आ गया। दोनों ने निचले स्तर से तेज रिकवरी की और निफ्टी तो एक बार ग्रीन हो गया और सेंसेक्स थोड़ा ही दूर रह गया लेकिन फिर दबाव में ये लाल बंद हुए। वहीं ब्रोडर लेवल पर टिकाऊ रौनक लौटी। निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 1% से अधिक मजबूत हुआ और निफ्टी मिडकैप 100 में भी अच्छी बढ़त आई। इस मिले-जुले माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹12 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹12 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।
