Stock Market Crash: भारत समेत दुनिया भर के शेयर सोमवार (7 अप्रैल 2025) को एकदम से क्रैश हो गए। इसे दूसरा Black Monday भी कहा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ और इस पर चीन के पलटवार के चलते वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ गई है। दुनिया भर के निवेशक आंख बंद करके बिकवाली कर रहे हैं।
