स्टॉक मार्केट में इतना उतार-चढ़ाव शायद ही पहले कभी दिखा हो। एक दिन सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ता है तो अगले दिन 1000 अंक गिर जाता है। गुरुवार को स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई। पहले यह 1000 अंक गिरा। फिर दोपहर तक गिरावट बढ़कर 1300 अंक से ज्यादा हो गई। इससे इनवेस्टर्स के कुछ ही देर में करीब 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। स्टॉक मार्केट इन दिनों इनवेस्टर्स के लिए पहेली बन गया है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा आखिर मार्केट कहां जा रहा है।
