DA Hike: रेलवे कर्मचारियों का 14% बढ़ा महंगाई भत्ता, मिलेगा 10 महीने का डीए एरियर

DA Hike of Railway Employees: रेलवे बोर्ड के फैसले से रेल कर्मचारियों को डबल फायदा होने वाला है

अपडेटेड May 19, 2022 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
रेल विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

DA Hike of Railway Employees: रेल विभाग ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कर्मचारियों को 10 महीने का DA एरियर भी दिया जाएगा।

रेलवे कर्मचारियों का बढ़ा DA

रेल विभाग ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इन कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल रही थी, जिसके कारण इनका डीए सीधा 14 फीसदी बढ़ाया गया है। इन कर्मचारियों को बढ़े डीए का पैसा जल्द सैलरी में मिलेगा। साथ ही 10 महीने के डीए एरियर का पैसा भी सैलरी में आएगा। रेलवे ने आदेश जारी कर दिये हैं।


रेलवे बोर्ड ने केंद्र की सहमति के बाद जारी किये आदेश

रेलवे बोर्ड ने डीए में दो बार बढ़ोतरी एक साथ की है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जुलाई 2021 और फिर जनवरी 2022 से बढ़ाया गया है। रेलवे में कई कर्मचारी छठे वेतन आयोग के तहत काम कर रहे थे। छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी पा रहे रेलवे के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक जुलाई 2021 से 7 फीसदी की इजाफा किया गया। ये 189 फीसदी से बढ़कर 196 फीसदी हो गया। वहीं, रेलवे बोर्ड ने फिर एक जनवरी 2022 से डीए 7 फीसदी बढ़ाकर 196 फीसदी से 203 फीसदी कर दिया है। यानी, कुल 14 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

रेलवे कर्मचारियों को होगा फायदा

रेलवे बोर्ड के इस फैसले से रेल कर्मचारियों को डबल फायदा होने वाला है। पहला डीए बढ़ गया है और दूसरा एरियर भी मिलेगा। ये फैसला रेलवे बोर्ड ने फाइनेंस डायरेक्ट्रेट और मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की मंजूरी के बाद लागू किया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल रही है। वहीं रेलवे के कई कर्मचारी छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी पा रहे हैं।

Share Market Live Update- सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 16000 के नीचे, आईटी, ऑटो, रियल्टी शेयरों में दबाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।