Sensex में 5 वजहों से 1400 अंकों का उछाल, Nifty भी 24250 के पार, चार्ट पर मार्क करें ये अहम लेवल्स

Why Sensex-Nifty Rally: एक दिन की छुट्टी के बाद जब आज मार्केट खुला तो शानदार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स तो 1400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा और निफ्टी 50 भी चढ़कर 24250 के पार पहुंच गया। जानिए मार्केट में जोरदार रैली की पांच बड़ी वजह और निफ्टी के लिए अहम लेवल्स क्या हैं

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 3:59 PM
Story continues below Advertisement
दुनिया के कई दूसरे बाजार मध्यपूर्व की लड़ाई की वजह से आई गिरावट के असर उबर चुके हैं।

Why Sensex-Nifty Gains: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की जोरदार बढ़त के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से डिप्लोमेटिक एंगेजमेंट की उम्मीदों पर दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में बहार छाई है। इंट्रा-डे में निफ्टी 24250 के पार चला गया तो सेंसेक्स भी 1400 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया। सभी 16 सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। आईटी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और केमिकल्स के निफ्टी इंडेक्स तो 2-2% से अधिक चढ़ गए। निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप 100 भी 2-2% उछल पड़े।

निफ्टी 50 आज 388.65 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 24,231.30 और सेंसेक्स 1263.67 प्वाइंट्स यानी 1.64% के उछाल के साथ 78,111.24 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में निफ्टी 438.25 प्वाइंट्स चढ़कर 24,280.90 और सेंसेक्स 1,422.85 प्वाइंट्स उछलकर 78,270.42 तक पहुंच गया था। सेंसेक्स पर आज इंडिगो, एटर्नल और पावरग्रिड में सबसे अधिक उछाल रही तो दूसरी तरफ सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक और एयरटेल ही रेड जोन में बंद हुए।

इन वजहों से आई मार्केट में तेजी

अमेरिका और ईरान के बीच फिर बातचीत की उम्मीद


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ अगले दो दिनों में पाकिस्तान में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है। पाकिस्तानी और ईरानी अधिकारियों ने भी संकेत दिया कि बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि लड़ाई अब खत्म होने के करीब है। लाइवलॉन्ग वेल्थ के फाउंडर और रिसर्च एनालिस्ट हरिप्रसाद के का कहना है कि मार्केट का ध्यान अब अमेरिका और ईरान के बीच फिर डिप्लोमैटिक संबंधों के शुरू होने की संभावनाओं पर है। स्थिति सुधरने की संभावना पर कच्चा तेल तेजी से गिरा जोकि भारत के लिए पॉजिटिव है।

कच्चे तेल में नरमी

अमेरिका और ईरान के बीच जल्द सुलह की उम्मीद पर कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड टूटकर प्रति बैरल $95 के नीचे आ गया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि अमेरिका-ईरान वार्ता और इजरायल-लेबनान वार्ता के फिर से शुरू होने की उम्मीदें और पिछले दो दिनों में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आई भारी गिरावट नियर टर्म में बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं।

मजबूत वैश्विक संकेत

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग अच्छी बढ़त के साथ ऊपर है। अमेरिकी बाजार में भी ओवरनाइट मंगलवार को नैस्डैक कंपोजिट 1.96%, एसएंडपी 500 भी 1.18% और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.66% चढ़ गया। इसने घरेलू मार्केट में रौनक बिखेरी।

रुपये की मजबूती

कच्चे तेल की फिसलन और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी पर भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 93.15 पर पहुंच गया।

India VIX में गिरावट

मार्केट की वोलैटिलिटी को मापने वाला इंडिया विक्स करीब 10% गिररकर 18.57 पर आ गया। इससे नियर टर्म में अनिश्चितता के कम होने और निवेशकों रे रिस्क लेने की क्षमता में सुधार का संकेत मिल रहा है।

टेक्निकल आउटलुक

जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि मार्केट की रिकवरी तेजी के उम्मीदों के अनुरुप ही है लेकिन नियर टर्म में अस्थिरता बनी रह सकती है। उनका मानना है कि निफ्टी को 24,400–24,900 की रेंज में रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है तो नीचे की तरफ 23,760 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। आनंद के मुताबिक जब तक निफ्टी का 24,080 का लेवल बना हुआ है, तेजी का रुख बरकरार है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।