भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों की आज कमजोर शुरुआत हुई है। लेकिन एसजीएक्स निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 11000 के पार निकल गया है। कल अमेरिकी मार्केट में दबाव दिखा था जिसके चलते डाओ लाल निशान में बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 और नैस्डैक भी लाल निशान में फिसल गए। ट्रेड डील को लेकर बाजार में अनिश्चितता कायम है। हालांकि टार्गेट के अच्छे नतीजों से बाजार को सहारा मिला। रिटेल कंपनी टार्गेट के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं।
