मार्च सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे हैं। एशिया में निक्केई करीब 1 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। आज कोरिया का बाजार बंद है। वहीं, एजीएक्स निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। लेकिन यूएएस मार्केट में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिला है। ट्रंप और किम जोंग की बेनतीजा बैठक के बाद कल के कारोबार में डाओ 70 अंक टूटकर बंद हुआ है। इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों ने आज का आगाज़ तेजी से साथ किया है।
