हफ्ते के पहले दिन एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। उधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी 0.75 फीसदी तक चढ़े थे। शुक्रवार को डाओ करीब 140 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ था। इन ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।
