भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत आज मिलेजुले नजर आ रहे हैं। एशिया ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ है। एसजीएक्स निफ्टी सुस्त कारोबार कर रहा है। अच्छी ट्रेड वार्ता के बाद यूएस मार्केट में जोश दिखा। शुक्रवार को डाओ 180 अंक चढ़कर बंद हुआ। खबरे हैं कि अमेरिका, चीन के लिए टैरिफ की डेडलाइन बढ़ाएगा। इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाडारों की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है।
