लगातार 8 सेशन की गिरावट के बाद आज बाजार में हरियाली आई है। खासकर बाजार के आखिरी घंटे में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 400 अंकों की मजबूती लेकर 35700 के पार पहुंचा है जबकि निफ्टी भी 150 अंक चढ़कर 10700 के पार काबिज हुआ है। बैंक शेयरों ने बाजार को सहारा देने का काम किया। बैंक निफ्टी में 275 अंकों की मजबूती आई। मिडकैप इंडेक्स में भी शानदार तेजी का ही दिन रहा, यहां भी करीब 150 अंकों का उछाल आया है।
