भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है लेकिन एसजीएक्स निफ्टी पर हल्का दबाव है। व्यापार घाटा बढ़ने से यूएस मार्केट में कल के कारोबार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। डाओ कल 100 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ है। कल के कारोबार में डाओ 133 अंक तो नैस्डैक करीब 1 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं। अमेरिकी बाजार कल तीन हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए हैं। ग्रोथ और ट्रेड डील को लेकर बाजार चिंतित है। यूएस का व्यापार घाटा 10 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। आज यूएस में फरवरी रोजगार आंकड़े का इंतजार है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक आज है जिसमें रेट कट की उम्मीद है।
