अमेरिका के कमजोर जॉब आंकड़ों से ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट फिर बिगड़े है। जापान का बाजार निक्केई 3 परसेंट टूटा है। गिफ्ट निफ्टी भी करीब 100 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी 2.5% तक टूटे थे। हालांकि डाओ फ्यूचर्स हरे में कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। जॉब ग्रोथ के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी बाजार में दबाव बनाया। AI की धीमी पड़ती मांग से भी शेयरों में गिरावट रही।
