Get App

Stock Crash: तिमाही नतीजे आते ही शेयर धड़ाम, 14% तक टूटा भाव, शुद्ध मुनाफा 70% गिरा

Shakti Pumps Shares: शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में सोमवार 16 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 14% तक टूट गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर 13.8% गिरकर 552.10 रुपये तक पहुंच गया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:47 PM
Stock Crash: तिमाही नतीजे आते ही शेयर धड़ाम, 14% तक टूटा भाव, शुद्ध मुनाफा 70% गिरा
Shakti Pumps Shares: कंपनी की रेवेन्यू भी 15.1% घटकर 551 करोड़ रुपये रह गई

Shakti Pumps Shares: शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में सोमवार 16 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 14% तक टूट गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर 13.8% गिरकर 552.10 रुपये तक पहुंच गया। यह इसका 11 दिसंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

दोपहर 12:30 बजे के आसपास शेयर 12% की गिरावट के साथ 563 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज के सेशन में शक्ति पंप्स के करीब 32 लाख (3.2 मिलियन) शेयरों का कारोबार हुआ। पिछले 12 महीनों में शाक्ति पंप्स का शेयर लगभग 30.74% गिर चुका है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में 11.31% की तेजी रही।

मुनाफे में बड़ी गिरावट

शेयर में गिरावट की मुख्य वजह कंपनी का कमजोर तिमाही प्रदर्शन रहा। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 69.6% घटकर 31.7 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 104.1 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें