Get App

Shankesh Jewellers IPO Listing: Kalyan Jewellers-PN Gadgil के बनाती है गहने, अब 11% प्रीमियम पर लिस्ट ₹93 का शेयर

Shankesh Jewellers IPO Listing: शंकेश ज्वैलरी एक बी2बी ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो दूसरी बड़ी ज्वैलरी कंपनियों के लिए हैंडीक्राफ्टेड गोल्ड ज्वैलरी बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 4:35 PM
Shankesh Jewellers IPO Listing: Kalyan Jewellers-PN Gadgil के बनाती है गहने, अब 11% प्रीमियम पर लिस्ट ₹93 का शेयर
Shankesh Jewellers IPO Listing: शंकेश ज्वैलर्स का ₹367 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Shankesh Jewellers IPO Listing: पीएन गाडगिल (PN Gadgil) और कल्याण ज्वैलर्स  (Kalyan Jewellers) जैसी दिग्गज ज्वैलरी कंपनियों के लिए गहने बनाने वाली शंकेश ज्वैलर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में मजबूत एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल ढाई गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹93 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹102.20 और NSE पर ₹103.30 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 11% तक का लिस्टिंग गेन (Shankesh Jewellers Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में हल्की फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

बीएसई पर ₹110.99 के हाई तक जाने के बाद टूटकर यह ₹94.00 तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ यह ₹95.03 (Shankesh Jewellers Share Price)  पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 2.18% मुनाफे में हैं।

Shankesh Jewellers IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

शंकेश ज्वैलर्स का ₹367 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 2.80 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 5.68 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.42 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹274 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹5 की फेस वैल्यू वाले 1 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹158.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹38.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें