Shanthala FMCG Products IPO Listing: आईटीसी (ITC) की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर शंथाला एफएमसीजी प्रोडक्ट्स (Shanthala FMCG Products) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। यह आईपीओ ओवरऑल 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 91 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 108 रुपये के भाव पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को 18.68 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Shanthala Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 113.40 रुपये (Shanthala Share Price) पर पहुंच गया। हालांकि दिन के आखिरी में यह 103 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक पहले दिन करीब 13 फीसदी मुनाफे में हैं।
