Get App

Shapoorji Pallonji Group को दिसंबर तक चुकाना है 1.2 अरब डॉलर का कर्ज, क्या SP Group पैसे का इंतजाम कर पाएगा?

SP Group ने इस कर्ज के लिए टाटा संस में अपनी पूरी हिस्सेदारी को गिरवी रखा है। ग्रुप पहले ही 3.2 अरब डॉलर के कर्ज को रीफाइनेंस करा चुका है। दिसंबर तक उसे जिस 1.2 अरब डॉलर का पेमेंट करना है, उसमें प्रिंसिपल और इंटरेस्ट दोनों शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2025 पर 3:57 PM
Shapoorji Pallonji Group को दिसंबर तक चुकाना है 1.2 अरब डॉलर का कर्ज, क्या SP Group पैसे का इंतजाम कर पाएगा?
एसपी ग्रुप के लोन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी स्टर्लिंग इनवेस्टमेंट्स की है।

शापूरजी पलोनजी ग्रुप के लिए अगले कुछ महीने काफी अहम हैं। ग्रुप को दिसंबर तक 1.2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। इस कर्ज के लिए ग्रुप ने टाटा संस में अपनी पूरी हिस्सेदारी को गिरवी रखा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया। ग्रुप पहले ही 3.2 अरब डॉलर के कर्ज को रीफाइनेंस करा चुका है। दिसंबर तक उसे जो 1.2 अरब डॉलर का पेमेंट करना है, उसमें प्रिंसिपल और इंटरेस्ट दोनों शामिल हैं। सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर मनीकंट्रोल को यह बताया।

एसपी ग्रुप पर 55000-60000 करोड़ रुपये का कर्ज

SP Group पर कुल 55,000-60,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें मिस्त्री परिवार पर 25,000-30,000 करोड़ रुपये का कर्ज भी शामिल है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि एसपी ग्रुप को दिसंबर तक कर्ज चुकाने में दिक्कत आ सकती है। ग्रुप के लिए टाटा संस में हिस्सेदारी बेचने का मामला आसान नहीं है। टाटा संस में ग्रुप की 18 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। कर्ज देने वाले बैंक या एनबीएफसी ग्रुप से मॉनेटाइजेशन प्लान के बारे में जानकारी मांग सकते हैं।

ग्रुप ने अपने एसेट्स पर लिया है यह कर्ज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें