Get App

Share Buyback: 17 कंपनियों के शेयर बायबैक प्राइस से 57% तक नीचे; इंफोसिस, टानला से बजाज ऑटो जैसे बड़े नाम शामिल

Share Buyback: शेयर बायबैक के बावजूद 17 कंपनियों के शेयर अपने बायबैक प्राइस से 57% तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं। इनमें Infosys, Tanla Platforms से लेकर Bajaj Auto तक शामिल हैं। जानिए बायबैक के बाद भी शेयरों में कमजोरी क्यों बनी हुई है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 2:45 PM
Share Buyback: 17 कंपनियों के शेयर बायबैक प्राइस से 57% तक नीचे; इंफोसिस, टानला से बजाज ऑटो जैसे बड़े नाम शामिल
बायबैक करने वाली कंपनियों के शेयर अपने-अपने बायबैक प्राइस से करीब 9% से लेकर 57% तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

Share Buyback: दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने हाल ही में देश के सबसे बड़े शेयर बायबैक में से एक का ऐलान किया है। कंपनी ने ₹1,800 प्रति शेयर की कीमत पर टेंडर ऑफर के जरिए ₹18,000 करोड़ के बायबैक को मंजूरी दी है। इसके बावजूद ताजा कारोबार में Infosys के शेयर करीब ₹1,635-₹1,656 के दायरे में ट्रेड कर रहे हैं, यानी अब भी बायबैक प्राइस से नीचे हैं।

बायबैक के बाद भी शेयर प्राइस में कमजोरी

आमतौर पर बायबैक की घोषणा के बाद शेयरों में मजबूती देखने को मिलती है, लेकिन Infosys के मामले में ऐसा नहीं हुआ। बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता के चलते शेयर अब भी ₹1,800 के स्तर से नीचे बना हुआ है। साथ ही, आईटी कंपनियों पर AI के पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी निवेशक चिंतित हैं।

बायबैक प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहे दूसरे शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें