Stock Market: एक्सपायरी के दिन लाल निशान में बाजार, निवेशकों को ₹43,000 करोड़ का हुआ घाटा

Share Market Update: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 27 जुलाई को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 440 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 18,650 के पास बंद हुआ। हालांकि मिडकैप शेयरों में तेजी रही, जिससे निवेशकों को अपना घाटा कम करने में मदद मिली। निवेशकों को आज शेयर बाजार में कुल 35,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 7:51 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 303.60 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 27 जुलाई को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 440 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 18,650 के पास बंद हुआ। हालांकि मिडकैप शेयरों में तेजी रही, जिससे निवेशकों को अपना घाटा कम करने में मदद मिली। निवेशकों को आज शेयर बाजार में कुल 43,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.48 और 0.07 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, ऑयल एंड गैस, बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में गिरावट रही। जबकि दूसरी ओर फार्मा और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी रही।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 440.38 अंक या 0.66 फीसदी गिरकर 66,266.82 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 118.40 अंक या 0.60 फीसदी बढ़कर 19,659.90 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 43,000 करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 जुलाई को घटकर 303.50 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 26 जुलाई को 303.93 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 35 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 43 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक 2.10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और टीसीएस (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.32% से लेकर 0.83% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Bajaj Finance ने लॉन्ग-टर्म गाइडेंस बढ़ाए, लेकिन मार्जिन और क्रेडिट कॉस्ट को लेकर चिंता बरकरार

सेंसेक्स के 5 सबसे अधिक गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 6.39% की गिरावट रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), नेस्ले इंडिया (Nestle India), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 1.75% से लेकर 3.82% तक गिरकर बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

 

1,783 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,703 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,776 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,783 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 144 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 201 शेयरों में आज कारोबार के दौरान अपर सर्किट लगा। वहीं 225 शेयर अपनी लोअर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुए।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।