Market View on Anuj Singhal - कारोबारी दिन के आखिरी डेढ़ घंटे में बाजार की आगे की चाल कैसी रह सकती है और बाजार में आगे निवेश की रणनीति क्या होनी इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बड़े दिन से पहले बाजार सीमित दायरे में कामकाज कर रहा है। एक्जिट पोल से पहले बाजार बेहद सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 18,600-18,700 के दायरे में घूम रहा है। इस बीच चीन के खुलने की खबरों से मेटल शेयरों की चमक बढ़ी है। कारोबारी दिन के आधे घंटे में बैंकों में आउटपरफॉर्मेंस जारी है हालांकि IT शेयर कमजोर नजर आ रहे है।
