Sensex Nifty at Record High: शेयर बाजार में आज 29 अगस्त को नया रिकॉर्ड बना। सेंसक्स और निफ्टी दोनों अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही यह लगातार 11वां दिन है, जब दोनों इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि आज बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई थी। अमेरिकी से मिले कमजोर संकेतों के चलते बाजार मामूली गिरावट के साथ खुले, लेकिन ये जल्दी संभल गए। खासतौर से आईटी और बैकिंग शेयरों में तेजी ने सेंसेक्स को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
