Get App

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स खुलते ही 630 अंक तक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹4.68 लाख करोड़ बढ़ी

गुरुवार, 9 अप्रैल को आई गिरावट से सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,44,79,150.90 करोड़ रुपये पर आ गया था। गुरुवार से पहले शेयर बाजार में लगातार 5 कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज की गई थी और बुधवार को यह जोरदार रही थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 9:49 AM
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स खुलते ही 630 अंक तक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹4.68 लाख करोड़ बढ़ी
गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 76,631.65 पर बंद हुआ।

10 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी लौट आई है। मजबूत वैश्विक संकेतों और फाइनेंशियल व साइक्लिकल शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार ने हरे निशान में वापसी की। सेंसेक्स 489 अंकों से ज्यादा ​की बढ़त के साथ 77,121.01 पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी 105 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,880.55 पर खुला। खुलने के कुछ पलों के अंदर ही सेंसेक्स ने पिछली क्लोजिंग से 630.08 अंकों की तेजी देखी और 77,261.73 के हाई तक चला गया। मार्केट की ओपनिंग होने के कुछ पलों के अंदर ही निवेशकों की दौलत में 4,68,542.06 करोड़ रुपये तक का इजाफा देखने को मिला। निफ्टी 203.6 अंक तक बढ़कर 23,978.70 के हाई तक पहुंच गया।

गुरुवार, 9 अप्रैल को आई गिरावट से सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,44,79,150.90 करोड़ रुपये पर आ गया था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,49,47,692.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 76,631.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,775.10 पर बंद हुआ।

गुरुवार से पहले शेयर बाजार में लगातार 5 कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज की गई थी और बुधवार को यह जोरदार रही थी। सेंसेक्स 2,946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत बढ़कर 77,562.90 पर और निफ्टी 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत बढ़कर 23,997.35 पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें