Get App

Stock Markets: शेयर बाजार में आज लोगों के ₹1 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर हुए बंद

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 187.31 अंक गिरकर 60,858.43 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 0.32% टूटकर 18,107.85 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट FMCG, मेटल, ऑटो शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों के आज करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

Vikrant singhअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 3:51 PM
Stock Markets: शेयर बाजार में आज लोगों के ₹1 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर हुए बंद
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 281.66 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 19 जनवरी को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) जहां 187.31 अंक या 0.31% गिरकर 60,858.43 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 57.50 अंक या 0.32% टूटकर 18,107.85 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट FMCG, मेटल, ऑटो शेयरों में देखने को मिली। वहीं फार्मा, एनर्जी शेयरो में भी बिकवाली रही। हालांकि PSE, सरकारी बैंक से जुड़े शेयरों में बढ़त रही। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

निवेशकों को ₹1.09 लाख करोड़ का घाटा

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन गुरुवार 19 जनवरी को घटकर 281.66 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 18 जनवरी को 282.75 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ आज 1.09 लाख करोड़ रुपये घट गई।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 10 शेयर ही आज तेजी के साथ बंद हुए। पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 0.80 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), एक्सिस बैंक (Axis Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) में सबसे अधिक उछाल देखने को मिली और ये करीब 0.24% से लेकर 0.73% की उछाल के साथ बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें