Get App

Trading Strategy: बाजार में आज फिर मचा हाहाकार, जानिए अब कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Strategy:बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आवाज़ पर आज सुबह ही कहा गया था कि रैली में दम नहीं है। रैली में ना फंसें और EXIT करने का नजरिया रखा गया था। आज बाजार के लिए सोमवार से भी खराब दिन रहा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 3:10 PM
Trading Strategy: बाजार में आज फिर मचा हाहाकार, जानिए अब कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति
Trading Plan : बैंक निफ्टी में आज लगभग निर्णायक ब्रेकडाउन है। मिड और स्मॉल कैप्स तो आज जबरदस्त पिटे हैं

Trading Strategy : सोमवार की गिरावट के बाद आज बाजार में फिर हाहाकार मचा है। IT सेक्टर को छोड़कर पूरे मार्केट में भारी बिकवाली आई है। करीब 200 अंक टूटकर निफ्टी 22700 के पास आ गया है। बैंक निफ्टी दिन के शिखर से 1100 प्वाइंट टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। ये 2 से 3 परसेंट तक टूटे हैं। INDIA VIX 8% उछाल के साथ 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है।

खराब बाजार में भी IT सेक्टर का जलवा कायम है। IT इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। लेकिन फाइनेंशियल, ऑटो, केमिकल्स और कैपिटल मार्केट इंडेक्स दो परसेंट से अधिक फिसले हैं।

सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही जियो प्लेटफॉर्म्स IPO ने धमाल मचा दिया है। शुरुआती 100 मिनट में ही पूरा इश्यू भर गया। इसने सबसे तेज सब्सक्रिप्शन वाला IPO बनकर इतिहास बना दिया है। अभी तक यह इश्यू करीब 2 गुना भरा है। इसका QIB हिस्सा 5 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

जोरदार नतीजों से LTTS 8% से ज्यादा दौड़ा है। वहीं कमजोर चार्ट से डिक्सन टेक और ऑरो फार्मा तीन परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। नतीजों के बाद बजाज फाइनेंस 3 परसेंट फिसला है। मार्जिन घटने की आशंका से सेंटिमेंट बिगड़े हैं। उधर मजबूत मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद अल्ट्राटेक में तेजी है। यह करीब 2 परसेंट ऊपर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें