Get App

Share Market Crash: मार्केट में कितना डर! 5 वजहों से डूबे ₹15 लाख करोड़, डे-हाई से 1200 प्वाइंट्स टूटा Sensex

Share Market Crash: लॉर्जकैप स्टॉक्स की पिटाई ने आज 12 अक्टूबर को मार्केट में कोहराम मचा दिया। वहीं स्मॉलकैप और मिडकैप्स मार्केट को संभालने की कोशिश कर रहे। इस मिले-जुले माहौल में सेंसेक्स (Sensex) डे-हाई से 1036 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी (Nifty) भी फिसलकर 22400 के नीचे आ गया। जानिए मार्केट में गिरावट की 5 वजह और किस सेक्टर ने अधिक दबाव बनाया है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 4:34 PM
Share Market Crash: मार्केट में कितना डर! 5 वजहों से डूबे ₹15 लाख करोड़, डे-हाई से 1200 प्वाइंट्स टूटा Sensex
एक कारोबारी दिन पहले 09 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 879.09 प्वाइंट्स यानी 1.23% की बढ़त के साथ 72,472.33 और निफ्टी (Nifty) भी 288.65 प्वाइंट्स यानी 1.30% के उछाल के साथ 22,520.45 पर बंद हुआ था। आज ये ग्रीन खुले लेकिन फिर लाल हो गए।

Share Market Crash: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और मुनाफावसूली ने आज मार्केट पर भारी दबाव बनाया। शुरुआती कारोबार की अच्छी बढ़त गंवाते हुए मार्केट बुरी तरह टूट गया। सेंसेक्स डे-हाई से 1208 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी 22600 के पार जाने के बाद फिसलकर 22400 के एकदम करीब तक आ गया और दिन के आखिरी में भी ये गहरे लाल बंद हुए। वहीं ब्रोडर लेवल पर रुझान मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से अधिक की बढ़त गंवाते हुए लाल बंद हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक बढ़त आई। मार्केट में डर को मापने वाले India VIX में तेज उछाल ने दबाव बढ़ाया।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 12 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 547.65 प्वाइंट्स यानी 0.76% की गिरावट के साथ 71,924.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 157.10 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 22,363.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 411.92 प्वाइंट्स चढ़कर 72,884.25 तक पहुंचा था जिससे फिर यह 1208.15 प्वाइंट्स फिसलकर 71,676.10 तक आ गया और निफ्टी भी पहले 130.65 प्वाइंट्स चढ़कर 22,651.1 तक पहुंचा, जहां से यह 346.65 प्वाइंट्स टूटकर 22,304.45 तक आ गया था।

Stock Market Crash: ये है वजह

FIIs की  बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली थम ही नहीं पा रही, जिससे मार्केट पर दबाव बना है। एक कारोबारी दिन पहले 9 अक्टूबर 2026 को विदेशी निवेशकों ने लगातार 11वें कारोबारी दिन बिकवाली करते हुए ₹3,568 करोड़ मूल्य के शेयरों की नेट बिक्री की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें