Get App

Share Market Crash: 5 वजह और ₹5 लाख करोड़ साफ, सिर्फ एक सेक्टर में रौनक, 700 प्वाइंट्स टूटा Sensex

Share Market Crash: घरेलू शेयर मार्केट में बिकवाली की आंधी आज 29 सितंबर को भी जारी रही। इस आंधी में सेंसेक्स 900 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 22900 के नीचे आ गया। एक को छोड़ हर अहम सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स फिलहाल लाल है। इस दबाव में शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत करीब ₹5 लाख करोड़ घट गई। जानिए मार्केट में गिरावट की पांच वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 9:44 AM
Share Market Crash: 5 वजह और ₹5 लाख करोड़ साफ, सिर्फ एक सेक्टर में रौनक, 700 प्वाइंट्स टूटा Sensex
एक कारोबारी दिन पहले 28 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1124.02 प्वाइंट्स यानी 1.52% की गिरावट के साथ 72,771.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 360.25 प्वाइंट्स यानी 1.56% की फिसलन के साथ 22,780.25 पर बंद हुआ था। आज ये लाल खुले।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बॉन्ड यील्ड में उछाल ने मार्केट पर ऐसा दबाव बनाया कि आज भी यह संभल नहीं पाया। सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 22600 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का भारी दबाव है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉल कैप 100 लाल हैं। इस दबाव में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में ही करीब ₹5 लाख करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत करीब ₹5 लाख करोड़ कम हो गई।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें फिलहाल 09:36 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 616.14 प्वाइंट्स यानी 0.85% की गिरावट के साथ 72,155.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 184.80 प्वाइंट्स यानी 0.81% की फिसलन के साथ 22,595.45 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 707.72 प्वाइंट्स टूटकर 72,064.00 और निफ्टी भी 210.60 प्वाइंट्स गिरकर 22,569.65 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

कच्चे तेल में उबाल

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने पर कच्चा तेल उबल पड़ा, जिससे मार्केट सहम गया। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फिलहाल प्रति बैरल $100 के करीब है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें