Get App

Share Market Crash: 5 वजहों से लगातार चौथे दिन हाहाकार, इंट्रा-डे में Sensex आया 1187 प्वाइंट्स नीचे, Nifty 22200 के करीब

Share Market Fall: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार आठवें हफ्ते लाल रहा, जोकि साल 2021 के बाद से सबसे लंबी गिरावट है। ऑटो सेक्टर के भारी दबाव में सेंसेक्स 1187 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 22250 के नीचे आ गया। जानिए मार्केट में इस दबाव की पांच वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 4:09 PM
Share Market Crash: 5 वजहों से लगातार चौथे दिन हाहाकार, इंट्रा-डे में Sensex आया 1187 प्वाइंट्स नीचे, Nifty 22200 के करीब
एक कारोबारी दिन पहले 30 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 48.78 प्वाइंट्स यानी 0.07% की गिरावट के साथ 72,480.29 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.75 प्वाइंट्स यानी 0.42% की फिसलन के साथ 22,620.45 पर बंद हुआ था।

Share Market Crash: बॉन्ड यील्ड में उछाल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार का दबाव ढीला नहीं हो पा रहा। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन मार्केट में बिकवाली का ऐसा दबाव दिखा कि इस महीने के पहले और इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स इंट्रा-डे में 1187 प्वाइंट्स टूट गए तो निफ्टी भी फिसलकर 22250 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव रहा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100, दोनों 1-1% की गिरावट के साथ बंद हुए।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें आज 1 अक्टूबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 570.59 प्वाइंट्स यानी 0.79% की गिरावट के साथ 71,909.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 198.50 प्वाइंट्स यानी 0.88% की फिसलन के साथ 22,421.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1187.41 प्वाइंट्स टूटकर 71,292.88 और निफ्टी 403.15 गिरकर 22,217.30 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

मजबूत बॉन्ड यील्ड

10-साल के अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड 5% के पार बनी हुई है, जिससे मार्केट पर दबाव भी बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें