₹3.46 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex 813 प्वाइंट्स कमजोर, Nifty इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद

Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर हुए और इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद हुए। सिर्फ एक सेक्टर में आज शानदार रौनक दिखी लेकिन आईटी सेक्टर ने ऐसा दबाव बनाया कि मार्केट उबर नहीं पाया। इस दबाव में आज निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन आज गहरे लाल बंद हुए।

Share Market Crash: अमेरिका ने ईरान के तेल टैंकरों पर हमला किया तो ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर 20 मिसाइलें दागी, जिसने दुनिया भर में खलबली मच दी। इसकी आंच में घरेलू मार्केट भी झुलस गया। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23450 के नीचे आ गया और आज ये इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव तगड़ा दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप आधे फीसदी कमजोर हुए।

सेक्टरवाइज मेटल शेयरों ने मार्केट को संभालने की कोशिश और इसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। हालांकि बाकी किसी सेक्टर ने इसका साथ नहीं दिया और आईटी सेक्टर ने भारी दबाव बनाया जिसका निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 1% और निफ्टी पीएसयू बैंक आधे फीसदी कमजोर हुआ। बिकवाली के इस दबाव में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक गिर गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 9 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 813.35 प्वाइंट्स यानी 1.08% की गिरावट के साथ 74,764.23 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 203.60 प्वाइंट्स यानी 0.86% की फिसलन के साथ 23,431.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 813.35 प्वाइंट्स टूटकर 74,764.23 और निफ्टी 203.60 प्वाइंट्स गिरकर 23,431.5 तक आ गया और इसी पर यह बंद भी हुआ।


निवेशकों के ₹3.46 लाख करोड़ स्वाहा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 08 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,87,64,321.47 करोड़ था। आज यानी 09 सितंबर 2026 को यह घटकर ₹4,84,17,376.56 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,46,944.91 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के सिर्फ 9 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 6 ही आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और ट्रेंट सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ एचसीएलटेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 18

189 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4588 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1877 शेयर आज मजबूत हुए तो 2498 में गिरावट रही जबकि 213 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 189 शेयर एक साल के हाई और 129 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 42 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1k

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! 

इन चार वजहों से आज मार्केट में कोहराम

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।