Share Market Crash: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के नए सिस्टम को लेकर मार्केट में काफी अनिश्चितता फैली है। ब्रोकरेजेज ने भी रिटेलर्स को सतर्क किया है। इसका असर आज मार्केट में दिखा और कच्चे तेल के भाव में उछाल ने इस दबाव को और बढ़ाया। इस दबाव में सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 900 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 24450 के नीचे आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर स्मॉलकैप स्पेस में रिकवरी दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 तो नहीं रिकवर हो पाया और करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 हल्की गिरावट से उबरते हुए 0.23% मजबूत हुआ।
सेक्टरवाइज आज एफएमसीजी, आईटी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाया दिनके निफ्टी इंडेक्स आधे-आधे फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए। निफ्टी रियल्टी तो 2% से अधिक कमजोर हुआ। मेटल सेक्टर ने जरूर मार्केट को संभालने की कोशिश की लेकिन असफल रही। निफ्टी मेटल आज 0.93% मजबूत हुआ है। बिकवाली के दबाव में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ₹3 लाख करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ की गिरावट आई है।
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 210.08 प्वाइंट्स यानी 0.27% की गिरावट के साथ 78,428.95 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 159.40 प्वाइंट्स यानी 0.64% की फिसलन के साथ 24,614.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 504.12 प्वाइंट्स उछलकर 79,143.15 तक पहुंचा था जिससे फिर यह 931.28 प्वाइंट्स टूटकर 78,211.87 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 346.35 प्वाइंट्स गिरकर 24,427.95 तक आ गया था।
निवेशकों के ₹2.89 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 3 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,92,30,878.52 करोड़ था। आज यानी 4 अगस्त 2026 को यह घटकर ₹4,89,40,884.88 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹2,89,993.64 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के 16 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 16 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट, बजाज फाइनेंस और बीईएल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट एचयूएल, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
169 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4432 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2108 शेयर आज मजबूत हुए तो 2128 में गिरावट रही जबकि 196 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 169 शेयर एक साल के हाई और 55 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।