Share Market Crash: दो सेक्टर्स के दबाव में 600 प्वाइंट्स टूटा Sensex, 5 वजहों से Nifty आया 23800 के करीब

Share Market Crash: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23900 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखा। जानिए मार्केट में गिरावट की पांच मुख्य वजह

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 22 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 715.06 प्वाइंट्स यानी 0.92% की कमजोरी के साथ 76,755.05 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 191.45 प्वाइंट्स यानी 0.79% की गिरावट के साथ 23,996.25 पर बंद हुआ था। आज ये लाल खुले।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आंच में ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल उछलकर $98 के पार गया तो आज लगातार चौथे कारोबारी दिन मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 50 भी फिसलकर 23800 के काफी करीब आ गया था। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में काफी दबाव दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 1-1% टूटकर बंद हुआ। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 363.66 प्वाइंट्स यानी 0.47% की कमजोरी के साथ 76,391.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 126.65 प्वाइंट्स यानी 0.53% की फिसलन के साथ 23,869.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 603.07 प्वाइंट्स टूटकर 76,151.98 और निफ्टी 189.00 प्वाइंट्स गिरकर 23,807.20 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह


US-Iran War

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पुलों और पावर प्लांटों को निशाना बनाने की धमकी तो ईरान ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उसके किसी पुल या बिजली प्लांट पर हमला करता है, तो वह पूरे इलाके में अहम इंफ्रास्ट्रक्चर और पुलों को निशाना बनाएगा। ईरान का कहना है कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं के बाद अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि ईरान जहां चाहे, जब चाहे, वहां हमला करने की क्षमता रखता है। इससे जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ा दिया है।

कच्चे तेल में उबाल

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आंच बढ़ी तो कच्चा तेल उबल पड़ा। ऑयल के वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के उछलकर प्रति बैरल $98 के पार पहुंचने से मार्केट पर दबाव बढ़ा।

सरकारी बैंकों और रियल्टी सेक्टर में तेज बिकवाली

सेक्टरवाइज आज ऑटो सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि दूसरी तरफ पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर की हाहाकार ने मार्केट को तोड़ दिया। निफ्टी रियल्टी आज डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक 1% कमजोर हुआ। मेटल और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स भी आधे फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में उछाल ने मार्केट पर दबाव बनाया। फिलहाल यह 1.37% के उछाल के साथ 13.48 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब वोलैटिलिटी अधिक होने की आशंका है तो कम होने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।

Sensex की एक्सपायरी

आज सेंसेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी थी जिसके चलते मार्केट में तेज उठा-पटक दिखी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

US-Iran War Update: 'जहां चाहेंगे, वहीं करेंगे हमला...'; ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने अमेरिका को दी धमकी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।