Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आंच में ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल उछलकर $98 के पार गया तो आज लगातार चौथे कारोबारी दिन मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 50 भी फिसलकर 23800 के काफी करीब आ गया था। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में काफी दबाव दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 1-1% टूटकर बंद हुआ। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 363.66 प्वाइंट्स यानी 0.47% की कमजोरी के साथ 76,391.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 126.65 प्वाइंट्स यानी 0.53% की फिसलन के साथ 23,869.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 603.07 प्वाइंट्स टूटकर 76,151.98 और निफ्टी 189.00 प्वाइंट्स गिरकर 23,807.20 तक आ गया था।
